
दुमका। दुमका-भागलपुर स्टेट हाईवे पर रामगढ़ थाना क्षेत्र के सरंगपानी गांव के समीप दादी अपनी पोती के साथ रोड के किनारे से अपने घर जाने के क्रम में पीछे से आकर एक चार चक्का वाहन पीछे से टक्कर मार देने से 7 वर्षीय पोती तनु कुमारी गंभीर रूप से घायल हो जाने के घटना प्रकाश आई है। मिली जानकारी के अनुसार दादी और पोती रोड के किनारे से अपने घर की ओर जा रहे थे द्य घर जाने के क्रम है पीछे से आ रहे एक कार ने बच्ची को ठोकर मार दिया, टक्कर लगते ही तन्नू कुमारी रोड में गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई द्य आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से तनु कुमारी को प्राथमिक उपचार के लिए नोनीहाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। फिर बेहतर इलाज के लिए फूलो झानू मेडिकल कॉलेज दुमका ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया बताते चलें कि कार सवार दो व्यक्ति देव दीप कुमार बनर्जी अपने मित्र परमाशीष दास के साथ राणाघाट (पश्चिमबंगाल) से दरभंगा बिहार पेशेंट लाने के लिए जा रहे थे द्य कार अत्यधिक गति में रहने के कारण सरंगपानी गांव के समीप अनियंत्रित होकर रोड के किनारे पैदल चल रहा है तनु कुमारी को जोरदार टक्कर मारी द्य घटना की खबर मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर रामगढ़ चले गए और जांच में जुट गए द्य तनु कुमारी के घर में पूरा मातम पसरा है द्य मां तथा पिताजी का रो रो कर बुरा हाल है