बासुकीनाथ। जरमुंडी थानान्तर्गत भालकी पंचायत के भालकी गांव में अनियंत्रित बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान भालकी के 42 वर्षीय अरविंद महतो के रूप में की गई। ग्रामीणों के मदद से उपमुखिया जीवन मंडल एवं वार्ड सदस्य मधुसूदन महतो ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया। डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया। स्वजनों ने इलाज के लिए उसे ऐंबुलेंस द्वारा फूलो झानो मेडिकल कॉलेज दुमका ले गए। उपमुखिया ने इलाज में आवश्यक सहयोग प्रदान किया। डाक्टर ने बताया कि घायल व्यक्ति के सिर में गंभीर चोटें लगी है। लोगों ने बताया कि वह नशे में धूत होकर बाइक चला रहा था। दुर्घटना में उसकी बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।