साहिबगंज में एक हजार करोड़ का अवैध खनन मामला, फरार चल रहे दाहू यादव के घर कुर्की-जब्ती

ईडी कोर्ट के निर्देश पर एक्शन में साहिबगंज पुलिस,अवैध खनन घाटाले से जुड़े आरोपी की कई ठिकानों पर पुलिस की करवाई तेज

साहिबगंज I एक हजार करोड़ के अवैध खनन मामले में फरार चल रहे दाहू यादव के सोभन पुर भट्ठा स्थित घर की कुर्की-जब्ती की गयी है । ईडी कोर्ट से आदेश जारी होने के बाद मुफ स्सिल थाने की पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की है । इस मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था । मुफस्सिल के अलावा नगर थाना और जिरवाबाड़ी ओपी की पुलिस भी इसमें शामिल थी । पिछले महीने एक हजार करोड़ के खनन घोटाले में राजेश यादव उर्फ दाहू यादव और सुनील यादव के खिलाफ ईडी कोर्ट ने कुर्की-जब्ती वारंट जारी किया था । कई बार समन किये जाने के बाद भी दाहू यादव और सुनील यादव ईडी के सामने पेश नहीं हुआ । दाहू यादव आखिरी बार 18 जुलाई 2022 को रांची के हिनू स्थित ईडी के क्षेत्रिय कार्यालय में पेश हुआ था । पेशी के बाद वह मां की बीमारी का हवाला देकर साहिबगंज लौट गया था । इसके बाद से अब तक वो ईडी के रडार से बाहर है । ईडी ने धीरे-धीरे जांच का दायरा बढ़ाया और दाहू यादव के परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के खिलाफ केस दर्ज किया । कई बार इश्तेहार भी साटा गया । दाहू यादव के पिता को भी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है । वहीं दाहू यादव और उसका भाई सुनील यादव फरार चल रहे हैं । सुनील यादव साहिबगंज जिला परिषद का उपाध्यक्ष भी है । कई बार समन किया जाने के बाद भी दाहु यादव और सुनील यादव ईडी के सामने पेश नहीं हुआ । दाहु यादव आखिरी बार 18 जुलाई 2022 को रांची के हिनू स्थित ईडी के क्षेत्रिय कार्यालय में पेश हुआ था । पेशी के बाद वह मां की बीमारी का हवाला देकर साहिबगंज लौट गया था । इसके बाद से अब तक वो ईडी के रडार से बाहर है. ईडी ने धीरे-धीरे जांच का दायरा बढ़ाया और दाहू यादव के परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के खिलाफ केस दर्ज किया.कई बार इश्तेहार भी साटा गया । दाहू यादव के पिता को भी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है । वहीं दाहू यादव और उसका भाई सुनील यादव फरार चल रहे हैं. सुनील यादव साहिबगंज जिला परिषद का उपाध्यक्ष भी है ।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/11cc

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *