हरियाणा/ (वासु के मेहता हरियाणा पॉलिटिकल ब्यूरो प्रमुख) I हरियाणा के पूर्व सी एम और इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला शनिवार को कैथल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जाखौली अड्डा स्थित अग्रसेन धर्मशाला में इनेलो के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने ने कहा कि यदि 2024 में इनेलो पार्टी की सरकार आई तो वे बुजुर्गों की पेंशन साढ़े 7 हजार रुपए करेंगे।
जेल में रहकर मैंने नारे ही लगाए: चौटाला
इनेलो सुप्रीमो के कैथल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने का भी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। मौजूदा सरकार की पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नारे लगाने से कुछ नहीं होता। 10 साल तक जेल में था, नारे ही लगाता था, परंतु कुछ भी नहीं हुआ।
भाजपा सरकार ने रोजगार नहीं दिए
उन्होंने गठबंधन सरकार पर कहा कि इस सरकार में बेरोजगारी और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। इनेलो की सरकार आने के बाद सबसे पहले युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। चाहे उन्हें फांसी पर ही क्यों न लटकना पड़े।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hnjv