शिकायत के बाद उपायुक्त ने जिले के वरीय पदाधिकारियों को दिया निर्देश

लघु सिंचाई प्रमंडल के 19 योजनाओं के कार्यों के जांच के आदेश

शिकायत के बाद उपायुक्त ने जिले के वरीय पदाधिकारियों को दिया निर्देश

दशरथ महतो/दुमका। लघु सिंचाई प्रमंडल, दुमका के जिलें के 10 प्रखंडों में चल रहे 19 कार्यों में उपायुक्त ने जांच का आदेश दे दिया है। उपायुक्त को बड़े पैमाने पर कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिये है। हिन्दू क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश गन्धर्व ने लघु सिंचाई प्रमंडल की ओर से दुमका जिले में कराये जा रहे तालाब निर्माण की शिकायत की थी। उपायुक्त ने सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी को जांच का आदेश दिया है जिला स्तरीय पदाधिकारी जिले में लघु सिंचाई प्रमंडल की ओर से बनाये जा रहे जीर्णोंद्धारी कार्य की जांच करेंगे। हिन्दू क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश गन्धर्व ने 20 अगस्त 2022 को उपायुक्त को एक आवेदन सौंपा है जिसमें बताया गया है कि

दोदिंया खास बांध, दुधानी जिसके जीर्णोद्धार घोटाला करने का आरोप लगाया गया है और उपायुक्त ने जांच के आदेश दिया

जिले भर 19 योजनाओं के जीर्णोंद्धार की निविदा निकाली गयी थी। जीर्णोंद्धार से जुड़े कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उपायुक्त ने सभी योजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोप की सत्यता की जांच के लिये वरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया हैं। डीसी के द्वारा जांच का आदेश की भनक लगते ही लघु सिंचाई प्रमंडल के कर्मचारी ओर पदाधिकारी के साथ साथ बिचौलिया भी मैनेज करने में जुट गये है। योजनाओं में लूट खसोट के आरोप लगाने वाले प्रकाश गन्धर्व ने दावा किया है इस जांच के बाद से बड़े पैमाने पर घोटाला सामने आएगा।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/qmis

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *