आवास योजना के तहत पांच लाभुकों दिया गया ऋण की राशि
ऋण धारकों को व्यवसाय बढ़ाने के लिए किया गया प्रेरित
देवघर I नगर निगम कार्यालय के सभागार में लाभुकों के लिए ऋण वितरण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।आवास योजना के तहत नगर निगम के द्वारा 5 लाभुकों को स्वीकृत ऋण की चेक सौंपी गई।साथ कि एनएल्यूएम के तहत 105 लोगों को अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए एसबीआई के सहयोग से ऋण दिया गया था उसकी कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस दौरान उपस्थित लाभुकों के मनोवल को बढ़ाते हुए उन्हें समाज और परिवार में आदर्श स्थापित करनें की सलाह दिया गया और यह कहा गया कि एसबीआई के नियम के तहत उचित और तय समय में ब्याज को जमा करें ताकि उनकी क्रेडिट बनी रहे और आगे के लिए भी उनका रास्ता खुला रहे साथ ही उनका व्यवसाय भी बढ़े।वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर आयुक्त शैलेन्द्र लाल ने उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए उन्हें सरकार की इस योजना की पूरी जानकारी दिए और उन्हें लोन के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।साथ ही श्री लाल ने बनाये गए आवासों के सम्बंध में भी विस्तृत जानकारी दी।बताते चलें कि बेरोजगारी उन्मूलन/उन्मुखीकरण अभियान भारतीय स्टेट बैंक और नगर निगम के सौजन्य से इस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।मौके पर इस दौरान सभी 105 लाभुक उपस्थित थे और उन्होंने इस जागरूकता कार्यक्रम का लाभ उठाया गया।बताते चलें कि यह ऋण साढे बारह प्रतिशत ब्याज की दर से दिया गया है कीन्तु इसमें सात प्रतिशत की सब्सिडी दी गयी है।कार्यक्रम में एसबीआई के आर एम आलोक कुमार मुख्यरूप से उपस्थित थे।