जामा I जामा प्रखंड स्थित आसनजोर पंचायत भवन में बुधवार को मुखिया पनसुरी मुर्मू की अध्यक्षता में जेएसएलपीएस के सहयोग से मिशन अंत्योदय अंतर्गत विशेष आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत स्तरीय संबंधित विभाग के प्रतिनिधियों के अलावा पंचायत के सभी सखी दीदी, जेएसएलपीएस के कर्मी, के साथ ग्रामीणों व सदस्यों ने भाग लिया। मौके पर जेएसएलपीएस कर्मी ने बताया कि अंत्योदय मिशन योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में गरीब महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु सरकार का प्रयास जारी है। इसके लिए 2022-23 में गरीब तबके के महिलाओं को आजीविका से जोड़ने महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सर्वेक्षण किया जा रहा है। बैठक के माध्यम से 16 बिंदुओं पर आकलन करने और गरीब परिवार के महिलाओं का सर्वेक्षण करने संबंधित प्रक्रिया की जानकारी दी गयी। मौके पर आसनजोर के ग्राम प्रधान मुकेश कुमार मिश्र, पंचायत सेवक उमेश कुमार शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।