चितरा I सारठ प्रखंड के सहरजोरी स्थित ऑडिटोरियम होल में विधानसभा स्तरीय भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य रुप से भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,सुबे के पुर्व कृषि मंत्री सह सारठ विधायक रणधीर सिंह,भाजपा जामताडा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह, देवघर जिला महामंत्री अधिर भैया पंकज भदोडिया सहित अन्य भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भाग लिया। इस मौके पर सारठ विधायक श्री सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन मजबूती पर काम करना है। टीम वर्क के साथ हमें काम करना है। लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए युवाओं और महिला मतदाताओं को बूथ कमेटी में जोड़ना है । हर बूथ कमेटी में 33 परसेंट महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है । साथ ही कहा कि प्रदेश संगठन महामंत्री के साथ बैठक करना सारठ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है ।आगे कहा कि आने वाले समय में भाजपा के आदिवासी मोर्चा , दलित मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा का बैठक कर आवश्यक कार्य भार सौंपा जाएगा । इसके लिए हर पंचायत में पंचायत प्रभारी नियुक्त किया गया। कहा कि प्रत्येक पंचायतों में सशक्तिकरण व बूथ कमिटी मजबूत कर आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव को जितने का लक्ष्य रखा गया है। कहा कि देश तेजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं सारठ विधानसभा क्षेत्र में मेरे द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश के महामंत्री के द्वारा आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को लेकर आवश्यक टिप्स कार्यकर्ताओं को दिया गया है। साथ ही बूथ प्रभारी बनाने एवं उनके साथ बैठक करने का निर्देश दिया गया है। । इसलिए सभी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए अभी से क्षेत्र में सक्रिय हो जाएं। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, किसान मोर्चा के नेता महेंद्र प्रसाद राणा के अलावे सभी मंडल अध्यक्ष व शक्ति केंद्र प्रभारी उपस्थित थे।
सारठ में बुथ मजबूती को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक का आयोजन
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6290