यातायात नियमों से अवगत कराने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है सड़क सुरक्षा सप्ताह का उद्देश्य
देवघर। आज दिनांक 13.01.2023 को जिला परिवहन कार्यालय, देवघर में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से ‘निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर’ का आयोजन किया गया, जिसमें वाहन चालकों द्वारा अपने-अपने आँखों की जाँच करवाया गया।
इसके अलावे स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सकों द्वारा सभी आगन्तुक चालकों को नेत्र एवं स्वास्थ्य संबंधी जांच कर आवश्यक सलाह दी गई। वही जांच उपरांत कलर ब्लाइंडनेस के 05, भीजन डिफैक्टिव के 02 एवं मोतियाबिंद के 01 मामला सामने आया। ज्ञात हो दिनांक 11.01.2023 से 17.01.2023 तक सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन जिले में वृहत रूप में किया जा रहा है। वही शिविर में शैलेन्द्र कुमार रजक, जिला परिवहन पदाधिकारी देवघर, अजय कुमार यादव, यातायात प्रभारी, देवघर, स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर रंजन कुमार, डॉ. कामेश्वर सिंह, सड़क सुरक्षा कोषांग के जिला प्रबन्धक, शिव कुमार राय, ई0 प्रविन्द्र कुमार एवं जिला परिवहन कार्यालय के अन्य कर्मी मौजूद रहे।