हज़ारीबाग़/ शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग के लेक्चर हॉल में उप विकास आयुक्त-सह-प्रशासक,प्रेरणा दीक्षित,शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, हजारीबाग की अध्यक्षता में सभी चिकित्सकों के बीच एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। डॉ0 बिनोद कुमार, अधीक्षक, शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग के द्वारा सभी अतिथियों एवं चिकित्सकों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। उप विकास आयुक्त, हजारीबाग प्रेरणा दीक्षित के द्वारा प्रेजेन्टेंशन के माध्यम से चिकित्सकों को जेनेरिक दवाईयां लिखने एवं रोस्टर ड्यूटी के अनुसार कार्य करने की बात कही गई। चिकित्सा से संबंधित वेब सिरीज ‘‘न्यू एम्सटर्डम’’ एवं ‘‘सर्जन्स कट’’ की क्लीपिंग के माध्यम से चिकित्सकों का मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के तौर पर एम्स, देवघर के निदेशक डॉ0 सौरभ वार्ष्णेय एवं अतिथि वक्ता के तौर पर शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद के मेडिसीन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 यू0के0 ओझा ने स्वास्थ्य प्रशासन, स्वास्थ्य शिक्षा आदि विषयों पर वक्तव्य दिया। हड्डी रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 शंकर निवास के द्वारा ‘‘न्यूनतम संसाधनों में अधिकतम परिणाम’’ विषय पर बातचीत करते हुए चिकित्सकों को बताया गया कि वर्तमान स्थिति में किस प्रकार मरीजों को बेहतर सेवा दें। उल्लेखनीय है कि डॉ0 शंकर निवास के द्वारा हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में घुटने का प्रत्यारोपण किया जा चुका है। डॉ0 एस0के0 सिंह, प्रिंसिपल, हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए एवं अतिथि वक्ताओं को मोमेंटो भेंट करते हुए कार्यशाला का समापन किया गया।
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चिकित्सकों के बीच एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6mqp