कौशल जागरुकता व मोबलाईजेशन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

1
2
3

अभिषेक,काठीकुंड/  प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में गुरुवार को  कौशल विकास विभाग द्वारा जागरूकता संचार गतिशीलता पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर मंडल,विशेष अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी राजनीश कुमार,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी गीता एलबिना बेसरा व कौशल विकास विभाग दुमका के कौशल पदाधिकारी सह श्रम अधीक्षक मो अकिक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. मुख्य अतिथि द्वारा सभी जन प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री सारथी योजना के बारे में विस्तार से बताया गया. योजना को धरातल पर कैसे  लागू किया जाय,इसके बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया. कौशल प्रशिक्षण की उपयोगिता के बारे में बताते हुए कौशल विकास पदाधिकारी द्वारा विभिन्न स्कीम जैसे एसजेकेभीवाई,डीडीयूकेके,बीआईआरएसए योजना की जानकारी लोगों को दी गई.कार्यशाला का धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सुमित झा द्वारा किया गया. मौके पर कार्यशाला में प्रखंड के सभी मुखिया,पंचायत समिति सदस्य,निर्वाचन से संबंधित पदाधिकारी,रोजगार सेवक,एयरोसॉफ्ट,स्वयं सहायता समूहों के ट्रेनिंग सेंटर के मैनेजर, कौशल विभाग के सदस्य एवं स्थानीय युवा कार्यशाला में उपस्थित रहे.

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/mw4z

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *