आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील खवाड़े ने खिलाड़ियों का किया उत्साह वर्धन

मेडल तालिका में संत जोसेफ 11 गोल्ड मेडल के साथ पहले स्थान पर

डीएवी सातर दुसरे व डिवाइन पब्लिक तीसरे स्थान पर बरकरार

FB_IMG_1673062278598
देवघर। पहला स्कूल ओलंपिक गेम्स के दूसरे दिन तक संत जोसेफ ने अंक तालिका में 11 गोल्ड मेडल के साथ पहले स्थान पर बरकरार है। जबकि दूसरे स्थान पर 8 गोल्ड के साथ डीएवी सातर व तीसरे स्थान पर 8 गोल्ड के साथ डिवाइन पब्लिक मौजूद है। इस आयोजन में कुल 36 टीमों के 1630 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आज आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील खवाड़े ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया और भविष्य में खिलाड़ियों के विकास और ऐसे खेल के आयोजन के लिए हर तरह से तैयार रहने की बात कही। उन्होंने कॉमन वेल्थ गेम्स लॉन बाल में पदक विजेताओं सह इस समारोह के विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया। उनके साथ जेएमएम पार्टी के राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य सुरेश साह भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इस तरह का खेल आयोजन देवघर में पहली बार देखा और सरकार से खेल के विकास के लिए ऐसे खेल को बढ़ावा कैसे दिया जाए पर चर्चा हुई है। आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष सहित मैनेजर आशीष झा, सचिव संजय मालवीय, ऋषि राज सिंह, मनीष पाठक, बीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र देव, मनोज मिश्रा, आलोक कुमार, दीपक, रमेश, राजेंद्र, बंटी नंदन सिंह, कनिष्क कश्यप सहित सभी खेल संघ के सचिव और अध्यक्ष लगे हुए हैं। उक्त जानकारी आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी नवीन शर्मा ने दी है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/jezt

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *