सड़क निर्माण में अनियमिता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश 

बीच में 3 से 4 इंच मात्र हो रही है ढलाई

IMG-20230121-WA0061
जमुआ। प्रखंड के हरीला से दुम्मा होते हुए दुम्मा चोक तक निर्माण हो रहे सड़क में भरी अनियमिता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। दरअसल हरीला से दुम्मा चोक तक काफी ख़राब सड़क था लोगो को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।  इस सड़क को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पक्की करण किया जा रहा है वही दुम्मा गांव में 
 जो की सड़क की मोटाई आठ इंच होनी चाहिए था लेकिन ठीकेदार द्वारा इस सड़क निर्माण में घोर अनियमिता बरती जा रही है। सड़क के दोनों तरफ आठ इंच मोटाई है लेकिन बिच में तीन से चार इंच ही मोटा है। ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी मिली तो इसका विरोश किया लेकिन कोई प्रभाव नहीं पड़ा। 
वही ग्रामीण शशिकांत वर्मा ने कहा कि  लगभग वर्षों से यह सड़क जर्जर स्थिति में था स्थानीय विधायक एवं सांसद का आभार व्यक्त करता हूं जिनके पहल पर मरम्मत की जा रही है लेकिन संवेदक की ओर से भारी अनियमितता बढ़ती जा रही है जिससे यह सड़क कुछ महा में ही पुण जर्जर हो जाएगा।
सतीश वर्मा ने कहा संवेदक के द्वारा घटिया किस्म की मैट्रियल उस की जा रही है इसमें सुधार की जाए वरना हम ग्रामीण आंदोलन करने के लिए वैध होंगे।
सचिन वर्मा ने कहा रोड निर्माण मैं जिस प्रकार अनियमितता बढ़ती जा रही है इससे अस्पष्ट संवेदक मोटी रकम उगाही करने में लगे हैं बल्कि रोड की मरम्मत में ध्यान नहीं दे रहे ।
वही सदानंद वर्मा ,संदीप वर्मा, रमेश कुमार, इत्यादि दर्जनों ग्रामीणों ने संवेदक के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया और कहा कार्यशैली में सुधार लाया जाए इसके साथ ही विभागीय अधिकारी से जांच करने की मांग किया।आपको बता दें उक्त रोड निर्माण मैं संवेदक की ओर से कई तरह की तकनीक अपना रहे हैं रोड का समतलीकरण नहीं किया है और उसके ऊपर ढ़लाई की जा रही है जिससे  बीच में महज 3 और 4 इंच ही हो रहा है। सड़क निर्माण में इस तरह के अनियमिता अक्सर हम खबरों में देखते है लोग विरोध भी करते है और शिकायत भी लेकिन इसका प्रभाव पड़ता नहीं दिख रहा है यही कारण है की कुछ सालो में ही सड़क की हालत जर्जर हो जाती है। सरकारी पैसे का एक इस तरह से दुरूपयोग कब तक चलता रहेगा कब सिस्टम जागेगा। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/vf5q

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *