भारत जोड़ो यात्रा के तहत किया गया पदयात्रा

IMG-20230117-WA0053
देवीपुर। थाना क्षेत्र के झुमरबाद मस्जिद चौक में देवीपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के तहत मंगलवार को पदयात्रा का शुभारंभ प्रखंड अध्यक्ष नरेश यादव के नेतृत्व में व जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय की उपस्थिति में आयोजन किया गया। जानकारी हो कि पद यात्रा झूमरबाद मस्जिद चौक से राजपुरा, देवीपुर बाजार एवं थाना रोड होते हुए झुंडी गांव स्थित ढोढ़सा मोड़ पर सिद्धू कान्हो प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया गया। समापन कार्यक्रम के दौरान दर्जनों गरीबों व लाचार, असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया। वहीं प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा जिला बीस सूत्री के उपाध्यक्ष मुन्नम संजय व जिला 20 सूत्री के सदस्य मुन्नी हेम्बरम को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पुरे हिन्दुस्तान में भारत जोड़ो यात्रा ने अपार जनसमर्थन हासिल कर लिया है। आज पूरा देश राहुलमय हो गया है।आसमान छूती महंगाई एवं चरम स्थिति पर पहूंची बेरोजगारी तथा केंद्र के मोदी सरकार द्वारा गलत नीतियों के कारण आमजनों को भाजपा से मोहभंग हो गया है। देशवासियों ने यह जान लिया है कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ आपस में नफरत फैलाकर जाति और धर्म के नाम पर लड़ा कर सिर्फ सत्ता को हथियाने की फिराक में रहती है। इसे आम जनों से कोई सरोकार नहीं है। इसलिए 2024 में फिर से कांग्रेस के हाथ में देश की सत्ता को सौंपने की जरूरत पड़ गई है। मौके पर प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह, राजेश कुमार बरनवाल, पूर्व जिप सदस्य महेंद्र यादव, सेवादल के ओम प्रकाश यादव, मुजीब खान, के के रवानी, अनूप लाल यादव, नकुल दास, हैदर अली, अरविंद दास, रजाउल मुस्तफा, नंदलाल यादव, गुड्डू अंसारी, संजय यादव, फरीद कुरेशी, पिंटू यादव, मुबारक अंसारी, तितू मिंया, मोदसिर अंसारी,अशोक बरनवाल, जलील अंसारी, रुस्तम अंसारी आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/g7oy

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *