मधुपुर। भारत जोड़ो यात्रा तहत गुरुवार को करों प्रखंड के पथरोल पंचायत में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संजीव चौधरी के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा दास टोला के अंबेडकर चौक से बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया जो करीब 5 किलोमीटर तक चली । यह पदयात्रा दास टोला, रवाणी टोला , मुख्य बाजार,बंगाली टोला,पंडा टोला,बाबरी टोला,कैंट टोला,मोदी टोला,मैन रोड बस स्टैंड होते हुए संस्कार भवन तक चला जहां समापन किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार नारा लगाते हुए इस यात्रा के मुख्य उद्देश्यों एवं संदेशों को आम जनों तक पहूंचाने का काम किया। इस दौरान अंबेडकर चौक एवं बंगाली टोला के दुर्गा मंदिर चौक पर नुक्कुड़ सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में भाग लेते हुए जिला अध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश ने कहा कि आज देश की हालत बहुत ही गंभीर है। वर्तमान में भाजपा की केंद्र में मोदी सरकार ने देश में जाति धर्म के नाम पर लोगों में विभेद और वैमनस्यता फैलाकर सत्ता पर काबिज हैं। उन्होंने जो भी वायदे किए थे,चाहे वह महंगाई हो या काला धन की बात हो, जिसे भुला कर अपने चंद पूंजीपतियों के खातिर काम करने लगे। देश की परिसंपत्तियों को बेचकर देश के साथ आम जनों को कमजोर करने का काम किया है। गरीब,मजदूर, किसान की हालत बदतर हो गई है। आज राहुल गांधी सभी मुद्दों को लेकर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्राा पर निकल पड़े हैं। जहां हर दिन लाखों लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। आज हम सभी पार्टी के सिपाही उनकी पदयात्रा को समर्थन करने के लिए अपने-अपने जिले के गांव,टोले और कस्बों में भारत जोड़ो की यात्रा चला रहे हैं। इस दौरान प्रदेश सचिव फैयाज केसर ने भी केंद्र की मोदी सरकार के विरुद्ध जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाई है। हर जाति और धर्म के लोगों को सम्मान देकर एक आधुनिक एवं सशक्त भारत बनाने का काम किया। आज उस भारत को मोदी सरकार एवं भाजपा के लोग नफरत फैलाकर तोड़ने का काम कर रहे हैं। देश हित में एवं जनहित में काम करना छोड़ कर अपने पार्टी हित में काम कर रहे हैं। इसलिए आप सबों को फिर से कांग्रेस के हाथों को मजबूत करना है। इस दौरान देवघर जिला के मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार मंडल ने भी भारत जोड़ो के संदेशों को रखा। पदयात्रा में महिला जिलाध्यक्ष प्रमिला देवी, नवनियुक्त छात्र जिलाध्यक्ष मो नसीम, प्रखंड के नेता पारस यादव,मार्गोमुंडा के प्रखंड अध्यक्ष जय शंकर शरण, रामटहल चौधरी,एनामुल हक,इकराम अंसारी, झगरू पंडित,सानु मंडल, संतोष तुरी,भीम तुरी,सफीक अंसारी, विजेन आचार्य,परमेश्वर यादव,महिला नेत्री मुन्नी देवी,कविता देवी,सविता देवी,सुनिता देवी,नीलम देवी,योगेंद्र पासवान,विष्णु यादव, किन्सु कुमार चंद्रा,पिंटू आचार्य, राजू चौधरी, सत्यनारायण,सरोज हेम्बरम,रामप्रवेश दास, बुटन दास,आनंद चंद्र,राजीव चौधरी, बसंत विश्वकर्मा, दीपक सिंह, हदीस अंसारी आदि मौजूद थे!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6oag