पाकुड़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता : 20 किलो गांजा के साथ तीन व्यक्ति समेत एक महिला गिरफ्तार

पाकुड़ एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

IMG-20221219-WA0108
पाकुड़। पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए 20 किलो गांजे के साथ तीन व्यक्ति समेत एक महिला एवं एक बच्चे को गिरफ्तार किया। पाकुड़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल ने प्रेस वार्ता कर खुलासा करते हुए कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध मादक पदार्थ लेकर कामाख्या पुरी एक्सप्रेस से बड़े पैमाने पर गांजा का सप्लाई होने की संभावना है एवं कामाख्या एक्सप्रेस में असम से कुछ लोग उतरने वाले हैं और स्टेशन से माल गोदाम रोड की तरफ से जा सकते हैं और फिर वहां से पीरपैती बिहार की ओर जाने की सूचना मिली थीं। एसडीपीओ अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पूरी पुलिस टीम सिविल ड्रेस में आम पब्लिक की तरह प्लेटफार्म पर थे ओर कुछ लोग माल गोदाम रोड़ के आसपास ट्रेन आने का इंतजार कर रहे थे, जैसे ही ट्रेन रुकी तीन पुरुष एक महिला और एक बच्चे माल गोदाम रोड के तरफ जाने लगे संदेह के आधार पर उन लोगों का पीछा किया गया। पुलिस के गठित टीम को देखकर पुरुष और महिला और बच्चे भागने लगे पुलिस ने चारों तरफ से घेर कर उन सभी को पकड़ लिया और उनके पास मिले बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुल 11 पैकेट गांजा मिला जिसका वजन लगभग 20 किलोग्राम अनुमानित किया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ में यह पता चला अंतराज्य गिरोह है लगातार यह काम करता है नेपाल, असाम, पाकुड़, पिरपैती बिहार साहिबगंज जिले में खपाया जाता है। यह धंधा बड़े पैमाने पर बड़े दिनों से किया जा रहा था। एसडीपीओ ने कहा पाकुड़ पुलिस द्वारा बहुत ही सराहनीय प्रयास हुई है वही एसडीपीओ ने कहा तस्कर को देखने से ऐसा प्रतीत होता है। कि यह पर्यटक जैसे दिखते हैं लोगों को इन पर शक भी नहीं होता होगा और गांजे के बैग में सेंट खुशबूदार स्प्रे किया था ताकि वह लोगों को महके नहीं पुलिस अनुसंधान में जुटी है। तस्करी में किन-किन लोगों के हाथ है कहां से आता है ओर कहां बेचा जाता है। वही कितने लोग इसमें शामिल हैं। 20 किलो गांजे की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताया जाता है। वही एसडीपीओ ने कहा कि गिरफ्तार हुए तस्करों में एक दूसरे से किसी का कोई संबंध नहीं है सभी आपस में दोस्त हैं। सभी तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मौके पर उपस्थित पुलिस टीम एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार, महिला थाना प्रभारी प्रीति कुमारी, मुफस्सिल थाना प्रभारी मिंटू भारती, एसआई विवेक कुमार दुबे, अभिषेक कुमार, संतोष कुमार, उपेंद्र प्रसाद यादव, सुशीला मरांडी, किशोर कुमार टुडू, प्रकाश कुमार साह एवं दर्जनों अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

पकड़ाए गए तस्कर

1. संनटु कुमार यादव (25)
2. शेख गुरफान (32)
3. मोहम्मद हनीफ (30)
4. शोभा कुमारी (28)
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/t6s7

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *