पंडा धर्मरक्षिणी सभा ने गंगोत्री से पैदल जल लेकर देवघर पहुंचे पुरोहितों का किया भव्य स्वागत 

IMG-20230102-WA0086
देवघर। सोमवार पुत्रदा एकादशी के दिन गंगोत्री से पैदल चलकर वैद्यनाथधाम तक की यात्रा 90 दिनों में पूरी करने वाले पुरोहित परिवार के पांच सदस्यों का पहला जत्था धाम वैद्यनाथ धाम तक सकुशल पहुंच गया। जत्था में मुख्य रूप से शिवजी पण्डित, अनिल श्रृंगारी नंदलाल नरौने, शिवपूजन नरौने, मदन लाल नरौने शामिल थें। इस जत्थे के कुछ सदस्यों ने दसवीं वार यह यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की है। इनके अतिरिक्त इनके साथ दो सहयोगी रंजन गोस्वामी एवं सुनील रावत शामिल थे। बैजनाथ धाम आ रहे इन इन पैदल यात्रियों का स्वागत करने के लिए पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष डॉक्टर सुरेश भारद्वाज, उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, मनोज मिश्रा, सभा के कर्मचारी सोमनाथ, रवि द्वारी, गौतम नरोने सौरभ झा, मोती मिश्र, सूरज ठाकुर एवं कई जाने-माने लोग ने डढ़वा नदी के पास तीर्थ यात्रियों का ढोल बाजे के साथ स्वागत किया। मौके पर उपस्थित उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि ये सभी हठयोगी है और इनमें से कई लोग ऐसे हैं जो 10 बार यात्रा कर चुके हैं और इन जैसे हट योगियों की वजह से आज सनातन धर्म की ताकत दुनिया देख रही है। ऐसे हठयोगी को समस्त सनातनियों की तरफ से नमन हैं। 
इस स्वागत में देवघर के कई नागरिक भी शामिल थे। इनमें से मुख्य रूप से गणेश आनंद झा, बिहारी राम मिश्र, भरत श्रृंगार, राम श्रृंगार, अभय सिंह, विजय पांडे महेश दुबे, कैलाश चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/96i2

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *