कहा - राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का न करें समर्थन
फेस करनी पड़ सकती है पॉलिटिकल डैथ
शिमला। एक अलगाववादी संगठन के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को धमकी दी है। इसी कड़ी में पन्नू ने जारी किए गए वीडियो में कहा है कि मुख्यमंत्री सुक्खू राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन न करें। चेताया है कि यदि वह यात्रा का समर्थन करते हैं तो उन्हें पॉलिटिकल डैथ भी फेस करनी पड़ सकती है। सरकार की ओर से डीजल पर वैट में 3 रुपए से ज्यादा की वृृद्धि की गई है जिससे डीजल के दामों में बढ़ौतरी हो जाएगी। इसके साथ ही एशिया की सबसे बड़ी ट्रक ऑप्रेटर यूनियन नालागढ़ द्वारा डीजल की कीमत में बढ़ौतरी होने पर 10 जनवरी से छह चक्का ट्रक पर 90 पैसे प्रति कि.मी. तथा दस चक्का ट्रक पर एक रुपए 50 पैसे भाड़ा बढ़ा दिया जाएगा।