पठान’ फिल्म विवाद : अब बीजेपी के तीन सांसद का आया ‘भगवा रंग’ के  साथ वल्गर दृश्य करते

IMG_20221220_064754

मुंबई। पठान’ फिल्म विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रोज कोई ना कोई इस मसले पर नया विवाद आता है। इस बार सोशल मीडिया के ट्रोलर्स के निशाने पर बीजेपी के तीन सांसद सह भोजपुरी अभिनेता आ गए हैं।
सोशल मीडिया पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, बीजेपी सांसद रवि किशन व बीजेपी के ही सांसद निरहुआ का वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। जिसमें वह भगवा रंग के कपड़ो में वल्गर सीन करते नजर आ रहे हैं।

ट्रोलर्स के निशाने पर भोजपुरी अभिनेता

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें निरहुआ और आम्रपाली भगवा रंग के कपड़े में खाट पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इन वीडियोज को ट्विटर पर खूब शेयर किया जा रहा है।इसके अलावा रवि किशन और मनोज तिवारी के उसी प्रकार के वीडियो क्लिप्स ट्विटर पर शेयर किए गए हैं। जिनमें हिरोइन ने भगवा रंग के कपड़े पहन रखे हैं।

अभिनेता शाहरुख खान के फैंस लोगों से सवाल पूछ रहे हैं। एक यूजर ने निरहुआ के वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भाजपा के सासंद निरहुआ जी भगवा रंग की इज्जत करते हुए। इसपर बुद्धिजीवी लोग कुछ नहीं बोलेंगे।’ 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/m7o3

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *