दुमका I उप राजधानी दुमका के प्रखंड काठीकुंड के नवाडीह स्थित सनमत द्वारा संचालित कल्याण अस्पताल में आज (बुधवार) से सीटी स्कैन पर स्कैन कार्य का शुभारंभ हो रहा है, जिसका उद्घाटन मंगलवार को जिला परिषद अध्यक्ष, सिविल सर्जन एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, काठीकुंड द्वारा किया गया। यह सुविधा बीपीएल के लोगो के लिए निः शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। सिविल सर्जन ने बताया कि प्रदेश में एनजीओ के माध्यम से किए जा रहे कार्यों में यह उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य है जिससे दुमका के साथ साथ पाकुड़ जिले के लोग भी लाभान्वित होंगे। सीटी स्कैन मशीन 32 स्लाइस सीटी का है जिससे मरीजों की आंतरिक बीमारी का जांच कर पाएंगे। जैसे कैंसर, हेड इंजुरी सिर में किसी प्रकार की बीमारी, पेट में किसी प्रकार की बीमारी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सनमत अध्यक्ष अमित चौबे, हेल्थ डायरेक्टर धनंजय सिंह, वेलिएंट डायरेक्टर विकास सिंह, परवेज, अभिषेक, सनमत अध्यक्ष अमित चौबे, कार्यवाहक कमल नयन सिंह, ब्रिजेश कुणाल हेंब्रम, यम सभी डॉक्टर लोग उपस्थित थे।