संवाददाता, मसलिया (दुमका)/ मसलिया थाना परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी पंकज कुमार के अध्यक्षता में होली पर्व में शांति पूर्ण तरीके से मनाने व विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा सहित प्रखंड क्षेत्र के गण्यमान्य लोग उपस्थित थे। मौके पर अंचलाधिकारी श्री रवि ने उपस्थित सभी गण्यमान्य लोगो से अपील करते हुए कहा कि होली मिलन का त्योहार है। इसे शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाय। आपसी सौहार्द को बनाए रखे। असामाजिक तत्वों से बचे। किसीप्रकार की अफवाह से दूर रहे। उन्होंने मसलिया थाना प्रभारी श्री मुंडा को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्र के सभी डीजे वाले को नोटिस करे। ताकि डीजे पूर्णतः बंद रहे। शराब का सेवन करने को मना की गई। किसीप्रकार कि अशांति फैलाने वाले पर कड़ी करवाई करने की निर्देश दिए। इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री मुंडा ने साइबर अपराध में कमी लाने के लिए उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि मोबाइल पर तरह तरह के प्रोलोभन से सावधान रहें। ओटीपी, एटीएम एवं बैंक डिटेल किसी को भी साझा न करे। बैंक लोन, कार लोन, होम लोन, केवायसी एवं ऑनलाइन शॉपिंग से सावधान रहें। आधार कार्ड नम्बर, पैन नम्बर किसी को न बताए। साथ ही उपस्थित लोगों को बताया गया कि आए दिन सड़क दुर्घटना में कई जाने वे वजह जा रहा है। आपलोग से अपील है कि लोगो को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी दे। साथ ही पदाधिकारी एवं गण्यमान्य लोगो के बीच होली मिलन समारोह का आयोजन कर एक दूसरे पर अबीर गुलाल भी लगाया। मौके पर सीआई देवेश कुमार, थाना के एस आई गौतम कुमार, अनिल सिंह, दिनेश दत्त, गौरीशंकर यादव, नूरे अंसारी, उज्ज्वल नंदी, सुभाष दास, नरेश मंडल, असित गोलदार सहित अनेको उपस्थित थे।
मसलिया थाना में हुयी शांंति समिति की बैठक
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/0rxt