ईद उल जोहा पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर थाना परिसर में की गई शांति समिति की बैठक

3

शिकारीपाड़ा/दुमका/ ईद उल जोहा पर्व को शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु शिकारीपाड़ा थाना परिसर में सोमवार को अंचल अधिकारी राजू कमल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सीओ राजू कमल ने कहा कि किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें और शांति और सद्भावना बनाते हुए पर्व को मनाएं।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नूर मुस्तफा ने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी| कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का सद्भावना बिगड़ने वाला या किसी की भावना को ठेस पहुंचाने वाला पोस्ट करता है तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी उमेश राम ने कहा कि पुलिस एवं प्रशासन जनता के साथ है किसी प्रकार की कोई परेशानी होने पर सीधे संपर्क करें या दूरभाष पर सूचित करें| पुलिस आपकी सेवा के लिए तत्पर है। बैठक में एसडीपीओ नूर मुस्तफा, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी उमेश राम, पुलिस अवर निरीक्षक श्रीकांत पासवान,सहायक पुलिस अवर निरीक्षक परवेज आलम, मनोज कुमार सिंह, सुनील कुमार आजाद,जीवन तईयू,रामनारायण भगत, राधेश्याम अग्रवाल,प्रभुनाथ हांसदा समेत थाना के अन्य कर्मी व गणमान्य लोग उपस्थित थे|

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/fohe

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *