ईद ऊल फितर को लेकर टोंगरा थाना में हुयी शांंति समिति की बैठक

111111111

संंवाददाता, मसलिया ( दुमका ) I  जिले के टोंगरा थाना परिसर में शुक्रवार को ईद ऊल फितर ( ईद ) पर्व को लेकर शांंति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता रानीश्वर सीओ अतुल रंजन भगत ने की। ततपश्चात सीओ श्री भगत ने बताया कि ईद पर्व को शांंति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी समुदाय के लोगों के सहयोग चाहिए। पर्व के दिन डीजे तथा भारी साउंड से माईक तथा अन्य प्रकार की आवाज करना शक्त मना है। टोंगरा थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि ईद पर्व को लेकर असामाजिक तत्वों के लोगों द्वारा गलत अपवाह फैलाने वाले वैसे व्यक्ति को चिह्नित कर थाना को सूचना जरूर करें। ताकि पुलिस समय पर घटनास्थल पहुंच कर शांंति बना रखे। शांंति समिति बैठक में रानीश्वर सीओ तथा टोंगरा थाना प्रभारी के अलावा आनंद कुमार दत्ता, संंतोष कुमार साहा, शिवधन मुर्मू, हातिम मियां, रूपधन हेंब्रम, सुजीत राणा, पतित टुडू, किरण देवी, हराधन मंडल, रहमत अंंसारी, रोबिन मरांंडी, लदो किस्कू सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/1ffe

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *