बड़कागांव प्रखंड में मंगला जुलूस एवं रामनवमी पर्व शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर 13 मार्च 2023 दिन सोमवार समय 3:00 बजे बड़कागांव थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आहूत की गई है।उक्त आशय की जानकारी बड़कागांव थाना प्रभारी बिनोद तिर्की ने दी है। थाना प्रभारी द्वारा प्रखंड के सभी लाइसेंस धारी, रामनवमी समिति अखाड़ा के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, राजनीति दल के प्रखंड अध्यक्ष, सांसद- विधायक प्रतिनिधि , पंचायत जन प्रतिनिधि के अलावा प्रबुद्ध लोगों को बैठक में आमंत्रित किया गया है,ताकि रामनवमी को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर विचारों का आदान-प्रदान किया जा सके। उन्होंने कहा है कि हर हाल में मंगला जुलूस एवं रामनवमी जुलूस में डीजे साउंड का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। उपयोग करने वाले समिति एवं डीजे मालिक पर डीजे जप्त करते हुए कार्रवाई की जाएगी।