शिकारीपाड़ा थाना परिसर में ईद पर्व को लेकर की गई शांति समिति की बैठक आयोजित

3

शिकारीपाड़ा/दुमका/ ईद पर्व को लेकर शिकारीपाड़ा थाना परिसर में अंचलाधिकारी राजू कमल और थाना प्रभारी  सह पुलिस निरीक्षक उमेश राम की अध्यक्षता में की गई शांति समिति की बैठक आयोजित। बैठक में ईद पर्व शांतिपूर्ण ढंग से एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। और यह भी कहा गया कि  किसी प्रकार का कोई भी अफवाह ना फैलाएं जिससे शांति भंग हो।   और यदि कोई ऐसा करते हुए पाया जाता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में शिकारीपाड़ा थाना के पुलिसकर्मी सहित शिकारीपाड़ा  क्षेत्र के बसंती टूडू ,विकास भगत , शयुब अंसारी आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/vfa3

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *