शिकारीपाड़ा थाना परिसर में रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

3

शिकारीपाड़ा/दुमका/ आज रविवार शिकारीपाड़ा थाना परिसर में अंचलाधिकारी राजू कमल की अध्यक्षता में रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई।  इस दौरान जिलाधिकारी ने रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की एवम अफवाह ना फैलाने की अपील की। वही शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी ने भी शांतिपूर्ण वातावरण  में रामनवमी पर्व मनाने की अपील की और कहा कि प्रशासन की नजर सभी जगह पर रहेगी इसीलिए  अफवाह फैलाने से बचें। और जिन ग्रामों में जुलूस निकलता है वह आवेदन के माध्यम से जुलूस का दिन और समय जरूर बता दें ताकि वहां पर प्रशासन की तैनाती की जा सके। अंतिम में अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी ने शांति समिति बैठक में आए सभी गणमान्य लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी और बैठक समाप्त की। बैठक में मुख्य रूप से शिकारीपाड़ा प्रखंड के प्रखंड प्रमुख हुदू मरांडी, रामनारायण भगत , कलीमुद्दीन अंसारी, सुरेश भगत ,मृत्युंजय सिंह, विकास भगत ,पितांबर मंडल, रमेश कापरी, सूरजपाल सहित काफी संख्या में प्रखंड क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण मौजूद थे

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/nlr0

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *