ठंड में भी लोग तरस रहे हैं पानी के लिए 

IMG-20221223-WA0070

हनवारा। ठंड वाली मानसून में ही लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। समय पर वर्षा नहीं होने से भू- जल का स्तर पाताल की ओर जाने लगा है। इससे क्षेत्र में जल के लिए हाहाकार मचने लगा है। महागामा प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश पंचायत में जल संकट पूरी तरह गहरा गया है। वहीं कोयला,हनवारा,परसा,गढ़ी,भांजपुर,नयानगर आदि दर्जनों पंचायत के गांवों में चापानल की गले सुख रही हैं। चापाकलों द्वारा पानी देना बंद करने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोग अहले सुबह से पानी की व्यवस्था में जुट जाते हैं। पानी की उपलब्धता लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। भू-जल स्तर नीचे जाने से मोटर भी पानी खिचने में हांफने लगे हैं। सामान्य दिनों में आधा घंटा में एक हजार लीटर के टैंक भरने वाले मोटर को इतना पानी खिचने में अभी दो घंटों से ज्यादा वक्त लग रहा है। कई मोटर तो ठप हो गए हैं। गर्मी मौसम को लेकर लोगों में चिंता सताने लगी है। महागामा प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश पंचायत में स्थिति यह है कि पानी देने वाले एक-दो चापाकलों पर लोगों की कतारें लग रही है। 

विद्युत बाधित होने से ठप हो जाती जलापूर्ति

शुक्रवार को कोयला पंचायत वार्ड 13 मोहल्ला में पानी दे रहे एक चापाकल पर बाल्टी के साथ लोगों की कतार लगी थी। ग्रामीण कौशल्या देवी, आरती देवी,साधो देवी,अभय कुमार,अनुज कुमार,आदि ने बताया कि पानी को लेकर पूरे दिन यही स्थिति रहती है।बिजली रहती हैं तो पानी टंकी पर जाकर पानी ले लेते हैं लेकिन बिशनपुर गांव में सुख रहे चापानल के कारण लोगों को अब चिंता सता रही है कि यह चापाकल बंद होगा तो क्या होगा। पानी पीने के लिए लोगों को चिंता सताने लगी है।इसी मोहल्ले के एक अन्य चापाकल ने पानी देना बंद कर दिया है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/lrvo

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *