जनता अब बीजेपी के झूठे वादों, जुमले और कुशासन से तंग आ चुकी : प्रदीप चौधरी, विधायक

1

बोले-युवाओं को नही मिल रहा रोजगार न ही रोजगार भत्ता, सड़के टूटी पड़ी है, विकास ठप्प हुआ और परिवहन सेवा बदहाल

हरियाणा,। जनता अब बीजेपी के झूठे वादों, जुमले और कुशासन से तंग आ चुकी है। युवा आज निराशा महसूस कर रहे है। उनके पास डिग्री तो है लेकिन आजीविका कमाने का कोई साधन नहीं है। सरकारी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र सरकार की नाक के नीचे लीक हो जाते हैं। यह आरोप शुक्रवार को कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने मौजूद गठबन्धन सरकार पर लगाए। कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि रोजगार कौशल के माध्यम से सरकार युवाओं को नौकरी से दूर रखा जा रहा है। जबकि सरकारी कार्यालयों में अनुभव रखने वाले लोगों को भी बहुत कम संख्या में नौकरी रोजगार कौशल के माध्यम से मिल रही है। विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि रोजगार कौशल पर सभी के लिए रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। जो बाधा लगी हुई है, वो शीघ्र हटाई जाए। युवाओं को ज्यादा से ज्यादा नौकरी दी जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ज्यादा से ज्यादा युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का काम करें। अधिकतर युवा बेरोजगारी भत्ते से कोसों दूर है। आज सरकार लोगों को कागजी लड़ाई लड़ा कर असल मुद्दों से खुद को बचाने में लगी हुई है। आज विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। क्षेत्र की मुख्य सड़कों की हालत इतनी ज्यादा खराब हो चुकी है। जिनकी गठबंधन सरकार मरम्मत तक नहीं कर पा रही है। गांव में स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हुई है।  विधायक चौधरी ने कहा कि परिवहन सेवा का इतना ज्यादा बुरा हाल है कि गांव की बात तो दूर मुख्य शहरों के लिए भी बसे नहीं मिल पाती है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल, कॉलेज और नौकरी पेशा लोगों को उठानी पड़ती है। जो हरियाणा रोडवेज बस सर्विस की कमी की वजह से अक्सर अपने गंतव्य तक लेट पहुंचते हैं।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/cwx7

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *