चपरखो गांव में पेयजल की समस्या से लोग हलकान

5

डुमरी I युवा कांग्रेस के डुमरी विधानसभा अध्यक्ष गंगाधर महतो रोशनाटुंडा पंचायत के चपरखो गांव में शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान चलाया और कांग्रेस के नीतियों व सिद्धांतों से लोगों को अवगत कराया साथ ही कांग्रेस के समर्थन से बनी झारखंड सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई वहीं इस दौरान लोगों ने बताया कि एक चापाकल था जिसपर लगभग दो सौ लोगों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध होती थी लेकिन वह भी बीते दो माह से खराब है जिससे लोगों को पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और मजबूरन एक किलोमीटर दूर डाढ़ी से पानी लाना पड़ता है जो स्वच्छ भी नहीं रहता है।इस पर युवा कांग्रेस नेता ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह इस संबंध में एसडीएम से मिलकर पेयजल की इस गंभीर समस्या से अवगत कराकर इसके निदान के लिए सार्थक पहल करने की अपील करेंगे।इस दौरान वार्ड सदस्य पूजा कुमारी युवा कांग्रेस नेता घनश्याम सिंह,संगीता देवी,मुकेश महतो,बसंती कुमारी,दामोदर सिंह,पूनम महतो,सीता देवी,कामेश्वर महतो,घनश्याम महतो,विजय यादव,राजकुमार महतो आदि दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/7q1q

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *