गोमिया एवं पलिहारी गुरुडीह में कोनार नदी से लोगों को जल्द पानी मिलेगा : डॉ लंबोदर महतो

गोमिया I  गोमिया एवं पलिहारी गुरुडीह पंचायत के लोगों को कोनार नदी से जल्द ही शुद्ध पेयजल पाइपलाइन के द्वारा घर घर पहुंचाया जाएगा। उक्त बातें गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो गुरुवार को गोमिया स्थित आवास में पत्रकारों से कही। विधायक डॉ महतो ने कहा कि गोमिया एवं पलिहारी गुरुडीह क्षेत्र में फिलहाल गोमिया- होसिर के बोकारो नदी एवं आंशिक रूप से कोनार नदी से जलापूर्ति की जा रही है लेकिन लोगों की मांग के अनुसार जल्द ही करमाटांड़ स्थित कोनार नदी से पाइपलाइन द्वारा शुद्ध पानी सप्लाई किया जाएगा। कहा कि कोनार नदी के तट पर चार करोड़ साठ लाख रुपए की लागत पर नया इण्टेकवेल व पानी के मोटर हाउस बनाकर पाइपलाइन के माध्यम से पानी सप्लाई किया जाएगा।इस कार्य के लिए विभाग से तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। कहा कि बुधवार को बोकारो में दिशा की बैठक में इस मामले को उठाया गया और संबंधित अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही इसकी प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जाएगी। कहा कि गोमिया एवं पलिहारी गुरुडीह पंचायत में वर्षो से पानी की समस्या है और कोनार नदी में नया इण्टेकवेल व मोटर हाउस के बन जाने से समस्या का समाधान हो जाएगा। कहा कि इस मामले पर राज्य के मुख्यमंत्री व पेयजल व स्वच्छता मंत्री से मिलकर पत्र सौपा गया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/no2j

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *