बोकारो में पीजी पढाई बंद करने के तुगलकी फ़रमान के ख़िलाफ़ होगा जनांदोलन : कुमार अमित

हेमंत सरकार के इशारे पर विश्वविद्यालय ने बोकारो में पीजी पढाई कराया बंद- कुमार अमित

सिटी कॉलेज में पीजी पढाई बंद कराना बर्दास्त नहीं-कुमार अमित

विश्वविद्यालय के बोकारो विरोधी निर्णय के ख़िलाफ़ सड़क पर उतरेगें छात्र नौजवान- अमित

3

बोकारो  I भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के 23वीं सिडिकेट बैठक में बोकारो के सिटी कॉलेज में जारी पीजी पढाई को बंद करने के लिए निर्णय का विरोध करते हुए इसे विश्वविद्यालय का बोकारो एवं छात्र विरोधी तुगलकी फ़रमान बताया है। कुमार अमित ने बताया कि झारखण्ड की बौद्धिक राजधानी कहे जाने वाले बोकारो में उच्च शिक्षा के नाम पर शहर मे केवल पीजी की पढाई हीं थी जो तत्कालिन हम छात्रों के बहुत दिनों के कठीन परिश्रम, संघर्ष और आंदोलन के फलस्वरूप विनोवा भावे विश्वविद्यालय प्रबंधन के द्वारा सिटी कॉलेज में दो विषयों के साथ प्रारम्भ कराया गया था और बाद में अन्य विषयों की भी पीजी पढाई सिटी कॉलेज के साथ-साथ चास कॉलेज में प्रारम्भ कराने की बात कही गयी थी। पूर्व में बोकारो के छात्र-छात्राओं को पीजी पढाई के लिए धनबाद, हज़ारीबाग या राँची जाना पड़ता था। जिसके कारण बहुत बड़ी संख्या में छात्र उच्च शिक्षा से बंचित रह जाते थे। विशेष कर अधिकांश छात्राओं की उच्च शिक्षा का सपना अधूरा रह जाता था। सिटी कॉलेज में पीजी पढाई प्रारम्भ होने से बहुत हद तक यहाँ के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में सुविधा हुई थी। शहर में उच्च शिक्षा का माहौल भी बने लगा था। बोकारो वासियों को शहर में अन्य उच्च शिक्षण संस्थान की स्थापना को लेकर आशा जगी थी। विश्वविघालय के बोकारो विरोधी इस निर्णय से हम स्तब्ध हैं। छात्र एवं युवा विरोधी यह निर्णय राज्य की हेमंत सरकार के सह पर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने लिया है। हेमंत सरकार नहीं चाहती कि बोकारो उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े। बोकारो विरोधी इस निर्णय को यहां की जनता बर्दास्त नहीं करेगी।  सरकार के सह पर विश्वविद्यालय प्रबंधन बोकारो विरोधी इस निर्णय को वापस ले अन्यथा हम इस तुगलकी फ़रमान के ख़िलाफ़ बोकारो के छात्र नौजवान सहित सभी बोकारो वासियो के साथ भीषण जनांदोलन का शंखनाद करेगें। इस विषय को लेकर कलाधिपति राज्यपाल और पार्टी के विधायक दल के नेता श्री बाबूलाल मरांडी सहित अनेक वरिष्ठ से भी मिलने की बात कुमार अमित ने कही हैं। कुमार अमित ने जिले के सभी जनप्रतिनिधों, राजनीतिक समाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र युवा नेताओं से बोकारो के हीत में विश्वविद्यालय के इस तुगलकी फ़रमान का अपने अपने स्तर से अभियान चलाकर विरोध करने की अपील भी की है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/54jc

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *