लाल झंडा के विचारों से ही होगा जन समस्याओं का समाधान : माले

11वीं बरसी पर याद किए गए माले नेता रमेश वर्मा, लिया गया जन संघर्ष तेज करने का संकल्प

IMG-20230222-WA0118

गिरिडीह। भाकपा माले के पूर्व जिला कमिटी सदस्य एवं गिरिडीह मुफ्फसिल क्षेत्र के प्रभारी कॉमरेड रमेश कुमार वर्मा की 11वीं बरसी को आज सदर प्रखंड के कोवाड़ में किसान-मजदूर अधिकार संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा माले के गिरिडीह प्रखंड (ग्रामीण) सचिव पप्पू खान तथा संचालन मेहताब अली मिर्जा एवं मनोज यादव ने किया।कायक्रम में सबसे पहले रमेश वर्मा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पार्टी में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर चर्चा की गई एवं उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए जन संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया।
अपने संबोधन में पार्टी नेता राजेश कुमार ने कहा कि, रमेश वर्मा ने भाकपा माले के बैनर तले गिरिडीह मुफ्फसिल क्षेत्र के गांव इलाके के मजदुर किसानों को संगठित करने का काम किया था। कहा कि, जन आंदोलनों की अगुवाई करने में उनकी भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता। माले नेता ने कहा कि, लाल झंडे तले ही जन समस्याओं का समाधान संभव है। 
उन्होंने कहा कि, आज मोदी सरकार की नीतियों से लोग परेशान हैं। किसान-मजदूर को अधिकार नहीं मिल पा रहा। झारखंड में भी सत्ता परिवर्तन के बावजूद विकास के नाम पर लूट जारी है। गरीबों को हक नहीं मिल पा रहा। ऐसे में शोषित पीड़ित लोगों को संगठित कर उनके हक की लड़ाई तेज करके ही हम दिवंगत लाल झंडे के सिपाहियों के अरमानों को पूरा कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से गांव-गांव में ग्राम सभाएं कर कर जन मुद्दों पर संगठन बनाकर संघर्ष शुरू करने की अपील की।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवनंदन यादव, संजय चौधरी, शंभू ठाकुर, कमरुद्दीन अंसारी, शंभू तुरी, कार्तिक वर्मा, पंकज वर्मा, कालीचरण कोड़ा, बिनोद कोड़ा, रीतलाल दास, सिराज अंसारी, जब्बार अंसारी, बालेश्वर यादव, श्यामलाल मोहली, संतोष राय, राजू पासवान, संतोष राय, राजकुमार सिंह, रहमान अंसारी, रामकिशोर सिंह, बिरजू कोल, रामचंद्र सिंह, दीपक वर्मा, रिंकू साव, सुकर बास्की, ठुडा हेंब्रम, राजू कोड़ा, कल्पना देवी, करमी देवी, जमुनी देवी, मालती देवी, कौशल्या देवी, सुभद्रा देवी, शांति देवी, सरस्वती देवी, मीना देवी, ढलिया देवी, चिंता देवी, सोनिया देवी, समेत अन्य मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/qcoh

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *