देवघर। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार राँची के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार देवघर के तत्वावधान में स्थायी लोक अदालत का विशेष शिविर बुधवार से बैंक के साथ अनवरत चलाया जा रहा है। सभी बैंक ऋणियों को सूचित किया जाता है अपने ऋण संबंधी समाधान के लिए शिविर से तिथि की जानकारी संबंधित बैंक से लेकर शिविर उपस्थित हो एवं समझौता द्वारा लाभान्वित हो वर्तमान में सम्पूर्ण देवघर जिले में 33854 बैंक के मामले मुकदमापूर्व स्थिति में लम्बित है। ऐसे में आप सभी देवघर वासियों से अनुरोध है कि आप अधिक से अधिक की संख्या में इस शिविर में आकर विशेष छुट के साथ अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें।