राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय, दुमका के कर्मियों ने स्वच्छता में योगदान हेतु लिया संकल्प…..

2

भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के दिशा निर्देश में पूरे देश में 1.7.23 से 15.7.23 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा, इसके अंतर्गत राष्ट्रीय सांख्यिकीय  कार्यालय, दुमका के  कर्मियों ने सांख्यिकीय अधिकारी सह कार्यालय प्रभारी, श्री एस के मिश्रा की अध्यक्षता में वर्ष भर में 100 घंटे स्वच्छता में योगदान देने का संकल्प लियाl इस अवसर पर श्री मिश्रा ने  अपने संबोधन में कार्यालय के कर्मियों को स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने का निर्देश दियाl  विदित हो कि इस पखवाड़े में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जायेंगी, कार्यालय प्रभारी श्री मिश्रा के अध्यक्षता में 11.7.23 को रानी सोनावती प्लस टू उच्च विद्यालय नोनीहाट में सफाई अभियान सह जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। नोनीहाट स्थानीय बाजार से विभाग के द्वारा उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के लिए मूल्य संग्रह का कार्य भी प्रति माह किया जाता है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/aqle

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *