सदर प्रखंड के पारसिमला पंचायत के पारसिमला तामुली टोला के एक पालतू कुत्ता को किसी अज्ञात ने व्यक्ति ने तीर मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया है। गांव के तामुलीटोला के दयामय भूंई रामकृष्ण पाल, सुभाष मुदि ,रवि दत, चंद्र शेखर मुदि,विशाल पाल,अभीजीत पाल गंभीर रूप से घायल कुत्ता को इलाज के लिए एक टेम्पो भाड़ा किया जैसे कुत्ता को टेमपू में चढ़ाया बार बार टेमपू से कूदकर भाग जाता अंत में युवकों ने इसकी सूचना इंडियन पंच के पत्रकार सुधीर कुमार को इसकी जानकारी दिया पत्रकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी सूचना दुमका के पशु चिकित्सक पीयूष मिंज को घटना की सूचना दिया डाक्टर पीयूष मिंज अपने विभागीय टीम के साथ पारसिमला तामुली टोला पहूंच कर गंभीर रुप से घायल कुत्ता का गर्दन आपरेशन कर तीर को निकाल कर कुत्ता को मरने से बचा लिया साथ ही दवा,, इंजैक्शन भी दिया है पूरा गांव डा0 पीयूष मिंज का सराहना कर रहा है। लोगो ने बताया आज अगर सही समय पर डा0 पीयूष मिंज न पहूंचता तो घायल पालतू कुत्ता का जान भी जा सकता था। पूरी टीम के साथ डाक्टर पीयूष मिंज पारसिमला पहूंच कर गंभीर रूप से घायल पालतू कुत्ता के गर्दन पर लगे तीर को सफल आपरेशन कर निकाल कर कुत्ता को मरने से बचा लिया है पूरा गांव डाक्टर पीयूष मिंज का सराहना कर रहा है।