पैदल ही केदारनाथ धाम की यात्रा में निकले यात्री

हिरणपुर(पाकुड़) I  उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम की दर्शन करने को लेकर पाकुड़ निवासी रमाशंकर जयसवाल शुक्रवार को पैदल ही निकल पड़े। पाकुड़ से डांगापाड़ा आने पर स्थानीय लोगो द्वारा यात्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यात्री ने बताया कि आज से पैदल यात्रा प्रारम्भ की गई है। जो डांगापाड़ाअमड़ापाड़ा होते हुए दुमका निकलेंगे। मन मे एक संकल्प है कि बाबा केदारनाथ धाम की यात्रा की जाय। इसको लेकर मैंने पैदल ही यात्रा कर बाबा की दर्शन करना उचित समझा। मुझे लगता है कि 45-50 दिनों में बाबा के दरबार में पहुंच जाऊंगा। यात्रा को लेकर परिवार के सदस्यों ने काफी प्रोत्साहित किया। काफी लक्ष्य व उत्साह के साथ यात्रा में निकले है। इस मौके पर सूरज शीलहारू गोराईपवन रविदासतूफान यादव आदि उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/pui9

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *