गिरिडीह। जिले में गांवा थाना क्षेत्र के कोडारबांक गांव निवासी सुरेश तुरी के पुत्र पवन तुरी पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने व गर्भवती होने के चार माह बाद शादी से इंकार करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने परिजनों के साथ लोकाय थाना पहुंचकर मामले को लेकर आवेदन दिया है।आवेदन में उक्त पीड़िता ने कहा कि गांवा थाना क्षेत्र के मालडा के कोडार बांक गांव के निवासी पवन कुमार एक वर्ष से लगातार बहला फुसला कर यौन शोषण करने लगा, मना करने पर नही मानता था।साथ ही वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देता था। जिसके कारण किसी को कुछ कह नहीं सकी। जब गर्भ में उसका बच्चा रह गया तो प्रेमी पवन को बताने पर बोला कि परेशान क्यो होती है, तुमसे शादी कर लूंगा। इस तरह चार माह बीत गया उसके पिता को इसकी जानकारी देने के बाद अब शादी करने से इंकार कर रहा है।पीड़िता के पिता कोलकत्ता में मजदूरी करते हैं और मां बचपन में ही गुजर गई है।अवेदन में लिखा कि उसके पिताजी को बताया तो उन्होंने पवन के घर जाकर शादी करने की विनती की। इस पर सुरेश तुरी जान से मारने की धमकी देने लगा।पीड़िता ने लोकाय थाना पुलिस से न्याय दिलाने की मांग की है।
शादी का झांसा दे यौन शोषण करने व शादी से इंकार करने पर न्याय की गुहार
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/x3fp