भाजपा की बैठक में संगठन को मजबूत करने की बनाई गई रणनीति
कार्यक्रम खत्म हो जाने पर बूथ संचालक स्थानीय नेता व लोगों को वहां से जाने ना दे और उनके साथ मासिक बैठक करेंः बबलू
मन की बात सुनने के बाद स्मार्टफोन पर एक लिंक मिलेगाः अमृत
देवघर। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला कमेटी की बैठक महामाया होटल में हुई। बैठक में मुख्यरूप से जिला भाजपा प्रभारी बबलू भगत मौजूद थे। मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात एवं संगठन मजबूती के लिए बूथों पर सक्रियता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में भाजपा देवघर जिला प्रभारी बबलू भगत ने मंडल अध्यक्ष से मन की बात कार्यक्रम को लेकर अपने मंडल के बूथ में पार्टी की बैठक करने का कार्यक्रम बनाया जाए। श्री भगत ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि जिस दिन मन की बात होती है उस दिन कार्यकर्ता उनके कार्यक्रम के लिए एक जगह जुटते है। जब मन की बात कार्यक्रम खत्म हो जाती है उस वक़्त बूथ संचालक, स्थानीय नेता लोगों को वहां से जाने ना दे और उनके साथ मासिक बैठक करें। वहां के लोगों और कार्यकर्ताओं से बात करें और लोगो की समस्याएं सुने। उन्होंने कहा कि उस दिन अटल बिहारी वाजपेई की जयंती भी है। इसलिए दोनों कार्यक्रम करना है और संगठन को मजबूत करने के लिए इस मासिक बैठक में योजनाएं तैयार की जाए। केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करें ताकि आमजन को इसका लाभ मिल सके। कार्यक्रम में सोशल मीडिया प्रभारी अमृत मिश्रा ने कहा कि मन की बात का कार्यक्रम हम सब बहुत पहले से सुनते आ रहे हैं। परंतु उसमें अब एक नया संशोधन है। अब से मन की बात सुनने के उपरांत स्मार्टफोन पर एक लिंक मिलेगा। हम सभी को इस लिंक को 1 घंटे के अंदर पूर्ण विवरण के साथ अपलोड करना होगा। सभी मंडल अध्यक्ष से आग्रह है कि मंडल के सोशल मीडिया प्रभारी को मंडल की बैठक में अवश्य बुला ले। वहां जिला सोशल मीडिया टीम बैठक में मौजूद रहेगे। बूथ स्तर पर हम सबको मन की बात का कार्यक्रम का आयोजन कराना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। बताना है। इस बार भारत को जी 20 का अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाया गया है। इस बार जी 20 में कितने देश शामिल हैं उन सभी की बैठक भारत में होने जा रही है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति रीता चौरसिया, जिला महामंत्री पंकज सिंह भदौरिया, अधीरचंद्र भैया, जिला उपाध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा, सोशल मीडिया प्रभारी अमृत मिश्रा, मीडिया प्रभारी सचिन सुलतानिया ने संगठन के बारे में पदाधिकारी को जानकारी दी।
बैठक में जिला कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह, जिला मंत्री रुपा केशरी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष विजया सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अतुल सिंह, संतोष मूर्मू, कुणाल तिवारी, सौरभ सिंह, संजय राय, अनिरुद्ध झा, मिथिलेश सिन्हा, सुधीर सिंह, निरंजन देव, गणेश राय, सुनील यादव, महेंद्र भोक्ता, धनंजय खवाडे़, उचित राय, सुरेश पोद्दार, प्रदीप वर्मा, दशरथ दास, कमल दास, रमेशचंद्र दास, अमनदीप गोलु, अवनतु, सिकंदर, हनुमान रवानी, विनोद कुमार राव, मुकेश कुमार राव आदि भाजपा कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/1ogx