मुन्ना देहरी हत्याकांड में मृतक की बेटी व दामाद को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

5

काठीकुंड/दुमका/ गुरुवार को काठीकुंड पुलिस ने मुन्ना देहरी हत्याकांड में संलिप्त मृतक के बेटी व दामाद को गिरप्तार कर जेल भेज दिया. ज्ञात हो कि काठीकुंड थाना क्षेत्र के केंद्र पहाड़ी गांव में बीते 5 मार्च को मुन्ना देहरी नामक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी गई थी. हत्याकांड का खुलासा करते हुए काठीकुंड पुलिस ने हत्याकांड में शामिल मृतक के दामाद गोपीकंदर थाना क्षेत्र के कुम्हारबांध निवासी लखन देहरी व उसकी पत्नी तुलसी कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि मृतक मुन्ना देहरी अपनी पुत्री तुलसी कुमारी को अपने दामाद लखन देहरी के साथ कुम्हार बांध नहीं जाने देना चाहता था. इसी बात को लेकर मृतक का अपनी बेटी तुलसी व दामाद लखन से विवाद चल रहा था. बेटी को ससुराल नहीं भेजने से क्रोधित लखन ने आवेश में आकर टांगी के प्रहार से गला काटकर उसकी हत्या कर दी थी. कांड के अनुसंधान में पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार,काठीकुंड थाना प्रभारी रूपेश कुमार,पुलिस अवर निरीक्षक दुलाल कुमार महतो,दिलीप पाल के साथ ही अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/itv0

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *