जामा थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत आठ वारंटियों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सभी वारंटियों को बेदिया पंचायत के गादी चुटो गांव से गिरफ्तार किया गया है। जिसमें रविकांत राय, सरोज पांडेय, अनूप राय, भजन मिर्धा, रुषण राय, जीतन पंडित, देवी राय एवं राजेन्द्र राय शामिल है। जानकारी के अनुसार चुटोनाथ मंदिर के पास वन विभाग के जमीन का अधिग्रहण मामले में इन सभी अभियुक्तों पर कार्यवाही की गयी थी। कोर्ट में उपस्थित नहीं होने के कारण इन सभी के खिलाफ न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत किया गया था। जिसके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए सभी आठ अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।