नाबालिग लड़की को भगाने के चक्कर मे पुलिस ने किया गिरफ्तार

IMG-20230313-WA0083
पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव से नाबालिग लड़की को भगाने के आरोपी युवक सुबल मण्डल को शनिवार देर शाम गिरफ्तार किया। वही अपहृत लड़की को भी बरामद किया गया। इस मामले को लेकर पीड़िता के पिता ने बीते बीते शनिवार को मामला दर्ज कराया था। पीड़िता लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि बीते 10 मार्च सुबह को पुत्री पढ़ने के लिए विद्यालय गई थी। इसके बाद शाम तक घर वापस नही लौटी। इसको लेकर काफी खोजबीन करने बाद भी लड़की नही मिल पाई। मामले को लेकर हिरणपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। वही लड़की को बरामद कर सीडब्ल्यूसी पाकुड़ के हवाले कर दिया गया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ynvu

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *