मधुपुर। थाना क्षेत्र के पसिया में मंगलवार की रात करीब 11:00 बजे तिलक समारोह में रंगदारी की मांग करने व मारपीट के आरोपी मुन्ना शेख को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।घटना को लेकर चंचला देवी ने पुलिस को बताया कि उसके पुत्र के तिलक समारोह में उक्त आरोपी आए और तलवार का भय दिखाकर रंगदारी की मांग करने लगे विरोध करने पर आरोपी द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने चंचला देवी के लिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को आरोपी का अनुमंडलीय अस्पताल में कोविड व समान्य मेडिकल जांच कराया।पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से तलवार बरामद किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।