कोयले की अवैध कारोबार फरमान पर कोरम पूरा करती है पुलिस

12

चुरचू  I हजारीबाग जिले के चूरचू ,चरही थाना के सीसीएल  कोलियरीओं से कोयले की अवैध कारोबार फरमान पर है। जो सीसीएल के परेज, तपीन साउथ एवं तापीन नॉर्थ से कोयले को मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर से उठाकर बस बोनवा के जंगल होते हुए बेलवा मोड़ में डम्प किया जा रहा है। इसके बाद करगी धमन सरिया नगड़ी होते हुए दारू थाना के नानो मोड़ से दिग्वार झुमरा तक कोयले को पहुंचाया जाता है ।जिसमें सैकड़ों ट्रैक्टर कोयले का अवैध कारोबार प्रतिदिन किया जाता है। जिसमें कई पिकअप गाड़ी एवं 907 टर्बो भी शामिल है ।जो संध्या होते ही कोयले की कारोबार में सक्रिय हो जाते हैं। जो दारू थाना क्षेत्र में डंप कर ट्रक में लादकर के डेहरी एवं बनारस की मंडियों में भेजी जा रही है। वहीं स्थानीय चिमनी  एवं बंगला भठ्ठे में भी अवैध को कोयले को खापाया जा रहा है। स्थानीय भट्ठो में मोटरसाइकिल से कोयले का अवैध कारोबार किया जाता है। वही डेहरी एवं बनारस के लिए बड़ी गाड़ियों का उपयोग किया जाता है। जिससे पुलिस प्रशासन देख कर भी मौन है। ज्ञात सूत्रों के अनुसार निर्बल लोगों को फसाने का काम पुलिस द्वारा की जाती है ,एवं माफिया को संरक्षण दी जाती है।गत बुधवार को चुरचू थाना में तीन ट्रैक्टर कोयला मोटरसाइकिल से डंप किया  हुआ कोयले को शो करके निर्दोष लोगों को बेवजह मुकदमों में फंसाने का षड्यंत्र चल रहा है। यह पुलिस की काले कारनामे को उजागर करती है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/9ifg

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *