बेंगाबाद। शनिवार को बेंगाबाद क्षेत्र के अलग-अलग मार्गों में अवैध कोयला के खिलाफ बेंगाबाद प्रशासन ने छापामारी अभियान चलाई। जिसमें दर्जनों अवैध कोयला लदी साइकिलों को नष्ट किया गया वही मौके पर तीन धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि कई कोयला धंधेबाज अवैध कोयला लदी साइकिल छोड़ फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेंगाबाद प्रशासन गस्ती के दौरान खंडोली मोड में गिरिडीह की ओर से अवैध कोयला लदी साइकिल आ रहे थे इसी क्रम में पुलिस ने रोकने का संकेत दिया लेकिन मोटरसाइकिल में अवैध लदी कोयला लेकर भागने लगे हालांकि बेंगाबाद पुलिस ने पीछा कर तीन तस्कर को मौके पर दबोच लिया वही कई अवैध मोटरसाइकिल अवैध कोयला लदी छोड़कर फरार हो गया ।बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के परातडीह निवासी प्रयाग कुमार मो. अयूब और खंडिया निवासी जागेश्वर कुमार को गिरफ्तार किया गया है वही इस मामले में कांड संख्या 48/ 2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए तीनों अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दी गई है । इस संबंध में बेंगाबाद पुलिस ने बताया है कि किसी भी हालत में अवैध कोयला कारोबारियों को छूट नहीं दी जाएगी अभियान लगातार जारी रहेगा। इधर इस छापामारी से अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मची हुई है!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/f6pi