सारवां । सारवां थाना क्षेत्र अंतर्गत डकाय पंचायत के नौखेता गांव में सारवां थाना प्रभारी कुमार अभिषेक के नेतृत्व में पुलिस पब्लिक के बीच जनसभा आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस और पब्लिक के बीच दूरी कम करने के लिए लोगों को जागरूक किया। समाज में बढ़ रहे अपराधिक के कई तरह के हिंसा रोकथाम को लेकर पब्लिक से बात की गई। थाना प्रभारी कुमार अभिषेक ने ग्रामीणों को अपने नंबर देते हुए कहा की ग्रामीणों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत हो तो दिए हुए नंबर पर संपर्क करें। पुलिस आपकी सेवा में 24 घंटे तत्पर रहती है। दिन हो या रात पुलिस आपकी हर समस्या को निराकरण करेंगी।