पालाजोरी थाना अंतर्गत धरमपुर गांव में पुलिस-पब्लिक जनसभा का आयोजन किया गया

7

देवघर / पालाजोरी थाना अंतर्गत धरमपुर गांव में  लोगों के बीच पुलिस-पब्लिक जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमे स्थानीय मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य तथा स्थानीय लोग उपस्थित हुए । पुलिस पब्लिक जनसभा के दौरान पुलिस पदाधिकारियों द्वारा जानकारी दी कि पुलिस पब्लिक के बीच पहले से अच्छे संबंध बने हुए है, लेकिन उस मधुर संबंध को और बेहतर करना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। लोगों को वर्तमान में बढ़ते अपराध के प्रति जागरूक करते हुए जानकारी दी गई कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सकता है साथ ही हेलो पुलिस, महिला हेल्पडेस्क, साईबर अपराध से बचने/दूर रहने  की जानकारी दी गई, सामाजिक कुरीति डायन बिसाही एवम शराब ना पीने के साथ साथ सड़क सुरक्षा के संबंध में हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की आग्रह की गई और रोड के दाहिने -बाएं तरफ बेतरतीब से पार्किंग नहीं करनी और हाई स्पीड गाड़ी चलाने से मना किया गया और सभी को बताया गया आपकी जान बहुमूल्य है कृपया कर ट्रैफिक नियमों का पालन करें ।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hh63

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *