देवघर। देवघर पुलिस द्वारा आम सूचना एवं साक्ष्य के आधार पर देवघर जिले के मार्गो मुंडा थाना अंतर्गत ग्राम कानों में छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गिरफ्तार किए गए साइबर अपराध शैली निम्न प्रकार है।
1. गूगल सर्च इंजन पर एसबीआई क्रेडिट कार्ड लॉगइन करके एसबीआई क्रेडिट कार्ड पोर्टल पर सिलसिलेवार मोबाइल नंबर डालकर एसबीआई क्रेडिट कार्ड में पंजीकृत मोबाइल नंबर का पता लगाना तथा एसबीआई क्रेडिट कार्ड में पंजीकृत नंबर पर अपने फर्जी मोबाइल नंबर से कॉल करके स्वयं को एसबीआई क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर ऑफीसर बताना तथा ग्राहकों को विश्वास में लेकर उनके क्रेडिट कार्ड की एक्सपायरी डेट को अपडेट करने के नाम पर ग्राहक से एसबीआई क्रेडिट कार्ड सीरियल नंबर सीवीवी एक्सपायर डेट ओटीपी लेकर ठगी करना
2. फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को रेडियम कॉल कर कैशबैक का झांसा देकर ठगी करना तथा उनके एयरटेल पेमेंट बैंक में पंजीकृत नंबर का ओटीपी लेकर ग्राहकों के एयरटेल पेमेंट बैंक खाते को खुद अनाधिकृत रूप से संचालित करना
3. फर्जी मोबाइल नंबर से फर्जी बैंक पदाधिकारी बनकर आम लोगों को एटीएम बंद होने एवं उसे चालू कराने के लिए सीरीज कॉल करना उसके बाद कस्टमर को झांसे में लेकर ओटीपी प्राप्त कर ठगी करना
छापेमारी स्थान ग्राम कानो थाना मार्गो मुंडा जिला देवघर
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
1. जमील अंसारी उम्र 27 वर्ष पिता मोहम्मद मुबीन अंसारी ग्राम कानो थाना मार्गो मुंडा जिला देवघर
2.अफताब अंसारी उम्र 25 वर्ष पिता सनवर अंसारी ग्राम कानो थाना मार्गो मुंडा जिला देवघर
नोट
उक्त अभियुक्तों के पास से जप्त मोबाइल सिम आईएमइआई के विरूध पूरे भारतवर्ष में 59 क्राइम लिंक पाया गया है
जिसकी अग्रसर जांच की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामद सामग्री
मोबाइल 5
फर्जी सिम 5
एटीएम कार्ड 3
चेक बुक 1
डायरी 1
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ksav