छापेमारी कर पुलिस ने बरामद किया भारी मात्रा में विदेशी शराब, तीन गिरफ्तार 

IMG-20230210-WA0033
गोड्डा। शुक्रवार को बलिगाँव थाना कांड सं0-12/23, दिनांक-06.02.2023 धारा-414 भा0द0वि0 एवं 30(ए)/41 (1) बिहार मद्यनिषेद्य एव उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 के अनुसंधान के क्रम में ऐसी सूचना प्राप्त हुई कि गोड्डा नगर थाना अन्तर्गत ग्राम अमरपुर बड़गडहा टोला में अवैध विदेशी शराब का कारोबार हो रहा है। जिसके आलोक में पुलिस अधीक्षक , गोड्डा के निर्देशानुसार सत्यापन एवं छापामारी हेतु बलिगाँव थाना (बिहार) के पुलिस पदाधिकारी एवं नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी सशस्त्र बल के साथ ग्राम अमरपुर बड़गडहा टोला पहुँचा एवं संतोष ठाकुर एवं अनिल ठाकुर के घर पर विधिवत छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में संतोष ठाकुर के घर के पीछे बने गोदाम से लगभग 1300 पेटी इम्पेरियल ब्लू रोयल जनरल, ब्लू बोल्ड एवं भिन ब्रोस 7 पी०एम० विस्की लगभग 400 पेटी (750एमएल , 350 एमएल, 180 एमएल ) अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया एवं छापामारी के क्रम में तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़ाये तीनों व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर अपना नाम 1 अनिल ठाकुर उम्र करीब 47 वर्ष पिता स्व० धनेश्वर ठाकुर, 2. अनुज ठाकुर उम्र करीब 28 वर्ष पिता अनिल ठाकुर सा० अमरपुर बड़गडहा टोला थाना गोड्डा नगर जिला गोड्डा 3. मोनू कुमार महतो उम्र करीब 29 वर्ष पिता राजेन्द्र महतो सा० शहरपुरा थाना गोड्डा नगर जिला गोड्डा बताये उक्त तीनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना लाये। जप्त प्रदर्श अवैध शराब जप्ती सूची के साथ थाना लाये एवं सूरक्षार्थ मालखाना में रखा।

गिरफ्तार अभियुक्तों को अग्रतर कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-

1. अनिल ठाकुर उम्र करीब 47 वर्ष पिता स्व० धनेश्वर ठाकुर, सा० अमरपुर बड़गडहा टोला थाना गोड्डा नगर

जिला गोड्डा

2. अनुज ठाकुर उम्र करीब 28 वर्ष पिता अनिल ठाकुर सा० अमरपुर बड़गडहा टोला थाना गोड्डा नगर जिला गोड्डा

3. मोनू कुमार महतो उम्र करीब 29 वर्ष पिता राजेन्द्र महतो सा० शहरपुरा थाना गोड्डा नगर जिला गोड्डा जप्त सामान का विवरणः-

1. लगभग 1300 पेटी इम्पेरियल ब्लू, रोयल जनरल, ब्लू बोल्ड एवं भिन ब्रोस 7 पी०एम०,

2. विस्की लगभग 400 पेटी (750 एमएल, 375 एमएल, 180मिली) अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। छापामारी टीम में शामिल सदस्य:-

101. पु०नि० सह थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार महतो, नगर थाना गोड्डा

02. पु0अ0नि0 राजीव कुमार रंजन, नगर थाना गोड्डा

03. स०अ०नि० करम सिंह मुण्डा

04. सशस्त्र बल नगर थाना, गोड्डा

5. चालक आरक्षी चंदन कुमार, नगर थाना गोड्डा ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/9pk5

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *