प्रेमी संग फरार युवती को पुलिस ने भागलपुर से किया बरामद

सवांददाता साहिबगंज I जिले के बरह ड़वा से बीते-दिनों बुधवार को कथित प्रेमी संग भागी राधानगर की लड़की लक्ष्मी कुमारी 19 वर्ष को राधानगर पुलिस ने भागलपुर से बरा मद किया है। उससे राधानगर थाना में पुछताछ की जा रही है।शुक्रवार को उसे मेडिकल कराने तथा भादवि की धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए राजमहल ले जाया गया था लेकिन बयान दर्ज नहीं हो पाया है।थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार को कोर्ट में पेश कर 164 के तहत बयान दर्ज कराया जाए गा तथा मामले का खुलासा किया जाएगा।विदित हो कि बुधवार को लक्ष्मी कुमारी की बहन तृषा कुमारी बरहड़वा से राधानगर थाना प्रभारी राकेश कुमार को फोन कर लक्ष्मी कुमा री की अपहरण कर लिए जाने की झुठी सूचना दी थी।इस मामले में बरहड़वा थाना क्षेत्र की सभी सड़कों पर नाकेबंदी कर अपहरण मामले में तलाशी ली गई थी लेकिन सीसीटीवी फुटेज से अपहरण की झूठी कहानी का खुलासा हो गया था। उसके बाद उसकी बहन ने लक्ष्मी कुमारी तथा भागलपुर के युवक महबूब आलम के साथ शादी की नियत से बरहड़वा स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर भागलपुर भाग जाने की बात कही थी।इस संबंध में तृषा कुमारी के बयान पर राधानगर थाना में महबूब आलम पर मामला दर्ज कराया गया था।महबूब आलम भागलपुर जिला के खंजरपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।वह पहले प्लस-टू-उच्च विद्यालय राधा नगर में वोकेशनल शिक्षक के रूप में पदस्था पित था लेकिन उसकी अनैतिक हरकतों के कारण उसे विद्यालय से निष्कासित कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि वह बरहड़वा में ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था।लक्ष्मी कुमारी की बहन तृषा कुमारी ने बताया है कि दोनों का मोबाइल पर रोज बातचीत होती थी और वह उसके साथ भागलपुर जाने के लिए पुरी तरह से तैयार हो कर घर से गई थी। बावजूद इसके वह जान बुझकर अपहरण की झुठी सूचना दी तथा बाद में महबूब आलम को आरोपित बनाया है।फिलहाल पुलिस सच के लिए लगातार प्रयास कर रही है। और इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा के निर्देश पर टीम गठित कर तकनीकी सहायता से लड़की को भागलपुर के आसपास से बरा मद कर राधानगर थाना लाया गया। हालांकि मामले को लेकर कथित आरोपित की गिरफ्तारी हुई है या नहीं इसका खुलासा पुलिस ने नहीं किया है।इस संबंध में थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार के शाम तक अपह्रत लड़की का 164 का बयान कोर्ट पर नहीं हो सका।शनिवार को बयान के बाद ही मामले की खुलासा किया जायेगा।


The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/uu6g

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *