कोडरमा में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाला मामले में पुलिस ने 3 लोगों को भेजा जेल 

A

कोडरमा : जिले में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाला मामले में पुलिस ने सोमवार को 3 लोगों को जेल भेज दिया है,जेल भेजे गए लोगों में मुनाजिर हुसैन पिता इरशाद आलम व मो. नौशाद आलम पिता मो. इम्तियाज दोनों जलवाबाद कोडरमा एवं मो. अली पिता स्व.गुलाम नबी मदीना नगर करमा निवासी के नाम शामिल है। जानकारी के अनुसार 2021 में कल्याण विभाग में छात्रवृत्ति गबन का मामला प्रकाश में आने के बाद उपायुक्त कोडरमा आदित्य रंजन के द्वारा पूरे मामले की जांच कराई गई थीउपायुक्त को सौंपा गए जांच रिपोर्ट में वित्तीय वर्ष 2017-1818-19 एवं 19-20 में 1433 छात्रों के नाम पर करोड़ों की राशि का गबन का मामला खुलकर सामने आया थागबन की पुष्टि करते हुए 10 स्कूलों के रिकॉर्ड में गड़बड़ी की बात कही गई थीजिनमें 1433 बच्चों के खाते में छात्रवृत्ति की राशि ट्रांसफर करने का दावा किया गया थाउनमें से अधिकतर बच्चे के खाते में ट्रांसफर नहीं की गई थीएवं बच्चों के स्कूल और घरों का पता फर्जी मिला था। 

तत्पश्चात कल्याण पदाधिकारी कोडरमा नीली सरोज कुजूर के द्वारा कोडरमा थाने में कांड संख्या 75/23 दर्ज कराई थीइसमें प्रीमैट्रिक अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले के आरोप में स्कूलों के प्राचार्य के अलावे कल्याण विभाग के तत्कालीन लिपि मोहम्मद मोबिनक्लार्क प्रमोद कुमार मुंडा और कंप्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद हैदर को आरोपी बनाया गया था और इन तीनो कुछ दिन पूर्व ही जेल भेजा गया है ।       


The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/r2lp

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *